बसपा जिलाध्यक्ष ने याशी सिंह को जनपद में विद्यालय टॉप करने पर किया सम्मानित।
याशी सिंह ने विद्यालय टॉप कर माता पिता का नाम किया रोशन।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर।
गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान ने जनपद बुलंदशहर के सेंट आरजे पब्लिक स्कूल बुलंदशहर में प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज के साथ साथ गांव व क्षेत्र तथा जनपद का नाम रोशन करने पर याशी सिंह पुत्री अरविंद कुमार निवासी गंगा नगर को घर पहुंच कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की व उज्जवल भविष्य की कामना। याशी सिंह के पिता अरविंद कुमार ने बताया है कि याशी सिंह पढ़ाई में शुरू से अब्बल रही है वह लगनशील छात्रा है विद्यालय की जिसने 12 वीं में 96.60अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।उधर छात्रा याशी सिंह ने इस सफलता का श्रेय गुरुजनों के साथ साथ अपने माता पिता को दिया है। छात्रा याशी सिंह की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का घर पर क्रम जारी है। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी प्यारेलाल जाटव व जिला कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।






