खेल महोत्सव के अंतर्गत खिलाड़ियों को टी शर्ट वितरित।
स्याना (बुलंदशहर),
मनोज सिंहल जन सागर टुडे
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सांसद डॉ भोला सिंह के नेतृत्व में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत अध्याकुलम पब्लिक स्कूल स्याना, एलिंगवा पब्लिक स्कूल किसौला, सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल मांकड़ी आदि स्कूल में खिलाड़ियों को टी शर्ट वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विजय लोधी एडवोकेट सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन कराया। जिसमें बुलंदशहर के सांसद डॉ भोला सिंह ने ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने व उचित मंच देने हेतु न्याय पंचायत स्तर पर, उसके बाद ब्लॉक स्तर पर फिर विधानसभा स्तर पर फिर लोकसभा स्तर पर खेलों का आयोजन कराया। कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि गांव गरीब का बच्चा भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। खेल महोत्सव में ग्रामीण प्रतिभाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा सांसद डॉ भोला सिंह द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु टी-शर्ट वितरण कराया जा रहा है। टी शर्ट वितरण कार्यक्रम में विजय लोधी एडवोकेट सांसद प्रतिनिधि, परमात्माशरण त्यागी, विक्रांत त्यागी ब्लॉक संयोजक, हरि वाल्मीकि उपस्थित रहे।






