Monday, April 27, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCR29 मई को डीएलएफ कॉलोनी से निकलेगी मां वैष्णो देवी के लिए...

29 मई को डीएलएफ कॉलोनी से निकलेगी मां वैष्णो देवी के लिए 12वी निःशुल्क बस यात्रा- जितेंद्र कसाना

गाजियाबाद -वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र कसाना द्वारा हमेशा की तरह इस वर्ष भी बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए मां वैष्णो देवी के दर्शन हेतु निःशुल्क यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य उन बुजुर्ग भक्तों को सुविधा प्रदान करना है, जो आर्थिक कारणों से यात्रा करने में असमर्थ हैं।
जितेंद्र कसाना ने बताया कि यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवागमन, भोजन एवं ठहरने की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की जाएगी। यात्रा की पंजीकरण प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो आगामी 15 मई तक चलती रहेगी । बुकिंग प्रक्रिया के समापन के बाद 29 मई को साहिबाबाद के डीएलएफ कॉलोनी से यात्रा का शुभारंभ होगा जो वहां से वापस 1 जून को डीएलएफ कॉलोनी के लिए निकलेगी ।
मा वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्त बी 70 डीएलएफ कॉलोनी में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है ।
स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेने की इच्छा जता रहे हैं। जितेंद्र कसाना ने सभी बुजुर्ग इच्छुक भक्तों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सके।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img