Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRडायमंड रोज पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन

डायमंड रोज पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन

लोनी

डायमंड रोज पब्लिक स्कूल भनेड़ा खुर्द फर्रूखनगर के विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। स्कूल का कुल परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में खुशी की लहर है।
स्कूल की छात्रा वाणी त्यागी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही शिवम गर्ग ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और वरुण त्यागी ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के 32 छात्रों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन विजेंद्र कुमार शर्मा जी और प्रधानाचार्या सीमा शर्मा जी ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर और फूल माला पहनाकर बधाई देते हुए कहा कि यह छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्कूल हमेशा से ही छात्रों के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस मौके पर अंजिता सिसोदिया, श्यामसुंदर शर्मा, अमन भड़ाना, रोहित शर्मा, अंकुश त्यागी, सचिन कसाना, शुभम शर्मा, नीरज जैन और सभी छात्र छात्रा एवं अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रही।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img