गाजियाबाद–
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राहुल भारती द्वारा समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में साहिबाबाद के ग्राम पसोंडा निवासी कालू सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नव-नियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी जाहिर की। कई वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी पहुंचकर शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह नियुक्ति उनके लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक और राजनीतिक कार्यों का परिणाम है।
नव-नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कालू सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।






