Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशस्याना नपा में मनोनीत सभासदों को दिलाई गई शपथ।

स्याना नपा में मनोनीत सभासदों को दिलाई गई शपथ।

स्याना नपा में मनोनीत सभासदों को दिलाई गई शपथ

स्याना/बुलंदशहर,
मनोज सिंहल (जनसागर टूडे) :स्याना नगरपालिका परिषद के सभागार में भाजपा विधायक देवेंद्र लोधी, उप जिलाधिकारी, नगरपालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर तथा नगर के गणमान्य नागरिकों अनिल बाल्मीकि, सतीश चौहान आदि की मौजूदगी में शासन द्वारा स्याना नगर पालिका परिषद में मनोनीत किए गए पांच सभासदों को शपथ दिलाई गई। मनोनीत सभासद अरुण कुमार, सचिन ठाकुर, वैभव रस्तोगी, सुरेंद्र वाल्मीकि व तुषार त्यागी ने निर्धारित शपथ ग्रहण की। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए नामित सभासदों की घोषणा की है। नगर विकास के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया था। श्रीराम तिराहा पर व्यापार मंडल ने नामित सभासद सचिन ठाकुर व वैभव रस्तोगी का फूलमालाओं से स्वागत किया तथा मिष्ठान वितरण किया। सौरभ राय, हरिओम वर्मा, राजेश चौहान, हिमांशु जिंदल आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img