Friday, May 15, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशबस व कैंटर की जोरदार भिड़ंत में चाचा भतीजे की हुई दर्दनाक...

बस व कैंटर की जोरदार भिड़ंत में चाचा भतीजे की हुई दर्दनाक मौत।

बस व कैंटर की जोरदार भिड़ंत में चाचा भतीजे की हुई दर्दनाक मौत।

डीके निगम संवाददाता 

बुलंदशहर/गुलावठी/ आजकल वाहन चालक अपने वाहनों को इतनी तेज रफ्तार से दौड़ाते है कि वह अनियंत्रित हो जाते है और उनको अपना वाहन नियंत्रण करना उन्ही को भारी पड़ जाता है और टक्कर मार कर एक्सीडेंट कर बैठते है जिसमें किसी ना किसी की जान चली जाती है और बाद में उनके परिजन रोते बिलकते रह जाते है।
एक मामला थाना गुलावठी क्षेत्र के एन0एच- 34 के बराल चौकी क्षेत्र का सामने आया है। इस क्षेत्र में डगगेमार बस व केंटर की जोरदार टक्कर की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक के परिजन मोहम्मद हारिस ने बताया है कि बराल चौकी के पास एन0एच 34 पर चाचा भतीजे बस के इंतजार में खड़े थे जैसे ही बस आकर रुकी वैसै ही पीछे से आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित केंटर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें चाचा भतीजे चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी। सूचना पर मृतकों के परिजन व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दोंनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों के नाम लुकमान व फरहान गांव माहोली थाना गुलावठी के बताए जा रहे है।
इस दर्दनाक हादसे में हुई मौतों की खबर से परिजनों में मातम छा गया। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img