झगड़े में गंभीर चोट लगने पर एक व्यक्ति की हुई मौत।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर/नोएडा/थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा सूरजपुर में दिनांक 08सितंबर की रात्रि में बराही मंदिर के पास मदरसे वाली गली में किराये पर रहने वाले राजकुमार प्रेमपाल गौरव पुत्रगण मुख्तियार सिंह मूल निवासीगण ग्राम ओलिना थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर का उक्त मकान के प्रथम तल पर किराये पर रहने वाले कमल सिंह व नेता पुत्रगण फकीरचन्द मूल निवासी बोहिच थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर का आपस में शराब पीकर उत्पात करने पर झगड़ा हो गया झगड़े के दौरान मारपीट में नेता पुत्र फकीरचन्द ने दूसरे पक्ष के राजकुमार पुत्र मुख्तियार सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया एवं दूसरे पक्ष के राजकुमार प्रेमपाल गौरव पुत्रगण मुख्तियार सिंह मूल निवासीगण ग्राम ओलिना थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर व अन्य पडोसियो द्वारा कमल सिंह व नेता उपरोक्त के साथ मारपीट कर दी सूचना मिलने पर थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए नेता पुत्र फकीरचन्द को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जहाँ पर डॉक्टरों द्वारा नेता पुत्र फकीरचन्द को बेहतर उपचार हेतु उच्च अस्पताल रेफर किया गया जिसको पुलिस द्वारा अन्य निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ पर नेता पुत्र फकीरचन्द की मृत्यु हो गयी। दूसरे पक्ष के घायल राजकुमार को भी उसके परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जो उपचाराधीन है। घटना के विषय में घायल राजकुमार के भाई गौरव द्वारा थाना हाजा पर मु0अ0सं0-522/2025 धारा 115(2)/352/109 बीएनएस बनाम कमल व नेता व अन्य व्यक्ति अज्ञात एवं मृतक नेता उपरोक्त के विषय में थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 523/2025 धारा 103(1)/115(2)/352 बीएनएस बनाम राजकुमार प्रेमपाल गौरव पुत्रगण मुख्तियार सिंह मूल निवासीगण ग्राम ओलिना थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर व वकील पुत्र नूरहसन व अन्य अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया है।विधिक कार्यवाही करते हुए थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त गौरव प्रेमपाल एवं वकील पुत्र नूरहसन को हिरासत में पुलिस ने ले लिया है। विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।






