Friday, May 15, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशनिर्जला एकादशी पर शिविर लगाकर राहगीरों को शरबत वितरण किया*

निर्जला एकादशी पर शिविर लगाकर राहगीरों को शरबत वितरण किया*

*निर्जला एकादशी पर शिविर लगाकर राहगीरों को शरबत वितरण किया*

जन सागर टुडे संवाददाता राजीव अग्र वाल

गुलावठी/बुलंदशहर/निर्जला एकादशी व्रत के मौके पर शहर में जगह-जगह लोगों ने शिविर लगाकर राहगीरों को शरबत वितरण किया। भीषण गर्मी में मीठा शरबत पीकर लोगों ने राहत महसूस की। वहीं श्रद्धालुओं ने घरों पर भी व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। पूजा के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने मंदिरों व गरीबों को विभिन्न वस्तुओं का दान भी किया। शहर में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों व लोगों के द्वारा शर्बत तथा ठंडे पानी का वितरण किया गया। इसी क्रम में सामाजिक संस्था श्रद्धा ग्रुप के द्वारा भी सैदपुर रोड पर शिविर लगाकर राहगीरों को शरबत वितरण किया। श्रद्धा ग्रुप संस्था की अध्यक्ष एकता गर्ग ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा पानी व शर्बत देने से बड़ा पुण्य का काम कोई नहीं है। इस अवसर पर एकता गर्ग, ज्योति गर्ग, नीता गर्ग, पूनम जिंदल, संगीता सिंघल, ममता तायल, पूजा तेवतिया, सीमा चैहान, अलका मित्तल, अंशू गोयल, सचिन गर्ग, जुगनू गर्ग, अमरीश गोयल, संजीव (डिग्गू )गोयल, सोनू आदि ने भी सहयोग किया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img