खेकड़ा-
कोतवाली क्षेत्र के रटौल कस्बे मे सोमवार को दिन मे करीब ग्यारह बजे एक तीन वर्षीय मासूम के लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनो की सूचना पर रटौल चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सकुशल खोज निकाल परिवार को सौंप दिया।
लापता बच्चा अबुजर पुत्र इसरार निवासी कस्बा रटौल है। जिसकी उम्र लगभग तीन वर्ष है। जैसे ही परिजनो ने पुलिस को बच्चे की गुमशुदगी की सूचना दी। तो रटौल चौकी प्रभारी संजय सिंह पुनिया ने मामले की गंभीरता को समझते हुए हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार व कांस्टेबल शौकेंद्र नागर के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की। और पुलिस टीम की सूझबूझ एवं मेहनत के चलते मासूम लापता बच्चे को सुरक्षित वापस लाना संभव हुआ। और बच्चे को सकुशल पाकर परिजनो ने राहत की सांस ली। तो वही कस्बावासियो ने पुलिस की जमकर सराहना की।






