Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRसुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने मशहूर फिल्म एक्टर मनोज कुमार के निधन...

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने मशहूर फिल्म एक्टर मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजल अर्पित की श्रद्धांजलि

गाजियाबाद- सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने अपने कार्यालय एफ 10 जगदीश नगर पर मशहूर फिल्म एक्टर मनोज कुमार को उनके चित्र पर माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में 4 अप्रैल, 2025 को मुंबई में निधन हो गया। मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था और उन्हें प्यार से “भारत कुमार” कहा जाता था।
मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई, 1937 को एबटाबाद (अब पाकिस्तान में) में हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी के रूप में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार दिल्ली आ गया। उन्होंने 1957 में फिल्म “फैशन” से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन उन्हें पहचान 1965 की फिल्म “शहीद” से मिली, जिसमें उन्होंने शहीद भगत सिंह की भूमिका निभाई थी।
मनोज कुमार ने कई देशभक्ति फिल्मों में अभिनय किया और उनका निर्देशन किया, जिनमें “उपकार” (1967), “पूरब और पश्चिम” (1970), और “क्रांति” (1981) प्रमुख हैं।
उपकार” में उनका “जय जवान जय किसान” का नारा बहुत लोकप्रिय हुआ था। उनकी इन फिल्मों ने उन्हें “भारत कुमार” की उपाधि दिलाई।
सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी सुभाष पार्टी के संगठन सुभाष युवा मोर्चा ने सन 2000 में फिल्म एक्टर मनोज कुमार उनकी देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्मों के लिये नेताजी सुभाष चंद्र बोस रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।
श्रद्धांजलि देने के बाद सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के संयोजक सतेंद्र यादव ने कहा कि वैसे तो फिल्में मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं लेकिन मनोज कुमार ने इस विधा का प्रयोग देशभक्ति की फिल्में बनाने में किया जिससे देश और समाज में देश भक्ति का प्रचार प्रसार हुआ मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति की फिल्मों के लिए सदा याद किया जाएगा।

पार्टी के मुरादनगर से पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज शर्मा ने कहा कि मनोज कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर फिल्म “उपकार” बनाई थी। उन्होंने इमरजेंसी के दौरान सरकार का विरोध किया था और अपनी फिल्मों पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ कानूनी लड़ाई जीती थी।इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में अनिल सिन्हा राम नरेश ठाकुर संजय श्रीवास्तव राजेंद्र यादव सुनील दत्त गोपाल सिंह रोहित प्रिंस विवेक राणा हरीश शर्मा जगदीश गोयल अक्षय कुमार रिंकू नवीन नसरू मलिक आबिद इरशाद, शिव वंश विकास विजय शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img