खोड़ा–
रविवार को आदर्श मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया जिसकी थीम थी (उड़ान छूना है आसमान) , कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वल करके की गई जिसमें दीपक गोस्वामी एवं पंडित राजेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं साथ ही में कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र गिरी ने की।
नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं विभिन्न विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें मुख्य रूप से बिहार का रीति रिवाज, महाराष्ट्र की लावणी नृत्य, राजस्थान का कठपुतलीडांस , गुजरात का डांडिया, पंजाब का भांगड़ा , उत्तर प्रदेश की रासलीला एवं स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया गया ।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जयनंद शर्मा (जिला अध्यक्ष अखिल भारतवर्ष ब्राह्मण महासभा गाजियाबाद), हरिश्चंद्र शर्मा (कार्यालय प्रभारी) का रहना हुआ एवं कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र गिरी , वीरेंद्र गिरी, योगेंद्र गिरी , आदर्श गोस्वामी, रुद्र गोस्वामी, राजू नगर, दीपक भगत, डॉक्टर के के शुक्ला,रवि लोधी, अमित शर्मा, संजीव सिंह ,खुशीराम शीशपाल सिंह, लायक सिंह बघेल , राजकुमार पोद्दार, सुमित गिरी क्षेत्र गणमान्य व्यक्ति वह हजारों की संख्या में अभिभावक गण उपस्थित रहे ।



कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक देवेंद्र गिरी ने सभी अध्यापक अध्यापिका अभिभावकों और क्षेत्र की सम्मानित जनता का धन्यवाद किया






