जनसागर टुडे



जामुडीह तरवां आजमगढ़ / सूरज सिंह – तेज हवा और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई | जिससे गांव वह क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया और परिवार में कोहराम मच गया | मामला जिले के तरवा ब्लॉक के अंतर्गत जामुडीह ग्राम सभा का है | जामुडीह ग्राम सभा के किलोधर पाल अपने पुत्र के साथ भेड़ पालन व भेड़ चराने का कार्य करते थे | विगत कई वर्षों से उनका यह व्यवसाय है | रविवार को दोपहर मे मऊपरासी गाँव के खलिहान मे किलोधर पाल व उनके पुत्र रामाशीष पाल उम्र 38 वर्ष भेड़ो को चरा रहे थे की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रामाशीष पाल की मौत हो गयी | गांव के लोगों में आकाशीय बिजली गिरने से अफरा तफरी मच गई और लोग दहशत में आकर दूर-दूर काफी देर तक खड़े रहे| रामाशीष पाल अपने इस व्यवसाय के साथ-साथ अपने भाइयों के साथ मिलकर दूध का भी व्यापार करता था | रामाशीष पाल अपने पांच भाइयों में सबसे बड़ा था | पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |






