जनसागर टुडे


आजमगढ़ / सूरज सिंह – जिले में डायल 112 की सेवा अधिक मजबूत हो गई है। पीआरवी को 18 नए वाहन मिले हैं। इसमें 14 वाहन चार पहिया व चार बाइकें शामिल हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस लाइंस से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहनों को थाना स्तर पर भेजा है।एक कॉल पर दस मिनट पर मौके पर पहुंचने वाली पीआरवी की कुछ गाड़ियां पुरानी हो गई थीं। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए शासन से 18 नए वाहन मिले हैं। ये आधुनिक तकनीक से लैस हैं। शुक्रवार को एसपी ने वाहनों में लगे सुरक्षा उपकरणों की जानकारी ली। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि नए वाहन मिलने से आपातस्थिति में पुलिसकर्मी जल्दी पहुंच सकेंगे।

उन्होंने बताया कि 14 चार पहिया पीआरवी में से छह पीआरवी रूफ माउंटेड कैमरा से लैस हैं। घटनास्थल का स्वयं फोटो व वीडियो लेने में सक्षम हैं। नई प्राप्त चार पहिया पीआरवी में से जनपद कोतवाली व सिधारी को दो-दो पीआरवी व थाना सरायमीर, जहानागंज, मुबारकपुर, बरदह, बिलरियागंज, गंभीरपुर, तरवॉ, रानी की सराय, तहबरपुर, व देवगांव को एक-एक पीआरवी व प्राप्त दो पहिया में से अतरौलिया, अहरौला, कोतवाली व सिधारी को एक-एक पीआरवी दी गई है। उक्त थाना क्षेत्रों में रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का कार्य करेंगे। वहीं दो पहिया पीआरवी अतरौलिया, अहरौला, कोतवाली व सिधारी में दी गई है। पीड़ित की कॉल पर जल्द ही उस तक पहुंचना प्राथमिकता है। इस मौके पर पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।



                                    


