Friday, May 17, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedअनियंत्रित होकर खाई में पलटी भाजपा नेता की कार,चालक की मौत, चार...

अनियंत्रित होकर खाई में पलटी भाजपा नेता की कार,चालक की मौत, चार लोग घायल

बरदह आजमगढ़ / सूरज सिंह – जौनपुर जिले के आरा गांव के पाठक पुरवा के पास नील गाय को बचाने के चक्कर में भाजपा नेता की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बरदह क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी भाजपा नेता बजरंग बहादुर सिंह शुक्रवार की सुबह कार से परिवार के पांच लोगों के साथ वाराणसी से वापस गांव लौट रहे थे। अभी कार जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थानांतर्गत आरा गांव के पाठक पुरवा के पास पहुंची थी कि अचानक से कार के सामने नील गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।इस हादसे में कार में सवार बजरंग बहादुर सिंह (60), मुकुल सिंह (19), विशाल सिंह (35), सोनम सिंह (25) व चालक यजुर्वेद सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जौनपुर सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था कि चालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।सूचना पर पहुंची गौरा बादशाहपुर थाना पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, भाजपा नेता समेत अन्य घायलों का जौनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img