Thursday, May 2, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedसरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने का वांछित आरोपी गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने का वांछित आरोपी गिरफ्तार

मेहनाजपुर आजमगढ़/ सूरज सिंह –जिले के थाना मेंहनाजपुर महुआपार तिराहे के पास से बंदोबस्ती नक्शा छीनकर फाड़ने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि 03 अप्रैल को वादी मुकदमा विजय कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम महुआपार लेखपाल के पद पर कार्य़रत हैं। उनके अनुसार समय लगभग 01.00 बजे वह शिवपूजन यादव पुत्र बनारसी यादव के द्वारा दिये गए शिकायती प्रार्थना पत्र से सम्बन्धित खलिहान व भीटा की पैमाइश करने हेतु ग्राम महुआपार परगना देवगांव थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ में गए थे। उसी समय अवधराज सिंह पुत्र दशरथ सिंह ग्राम महुआपार थाना मेंहनाजपुर आजमगढ़ गाली गलौज देने लगे और आवेदक के हाथ से बंदोबस्ती नक्शा छीनकर फाड़ दिये तथा सरकारी कार्य में बाधा पैदा कर दिये। जान से मारने की धमकी दी गयी। इस के सम्बन्ध में धारा- 353, 504, 506, 427 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। गुरुवार को उप निरीक्षक कमालुद्दीन मय हमराह के द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अवधराज सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी ग्राम महुआपार थाना मेंहनाजपुर आजमगढ को महुआपार तिराहे के पास से समय करीब डेढ़ बजे पुलिस ने गिरफ्तार लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img