Sunday, May 5, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशबुलंदशहर06 वर्षीय अभिषेक कुमार को भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धर्मेंद्र...

06 वर्षीय अभिषेक कुमार को भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धर्मेंद्र सिंह ने शील्ड व नोटों की माला पहनाकर किया सम्मानित

खुर्जा : जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर की नई मंडी के सामने विजयनगर कॉलोनी निवासी छ: वर्षीय अभिषेक कुमार को यूकेजी क्लास में 99.03 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने उनके घर पहुंच कर छात्रः अभिषेक कुमार को भाकियू महाशक्ति का स्मृति चिन्ह के साथ नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया!

साथ ही उन्होंने कहा कि अभिषेक कुमार के पिता नीरज कुमार फौजी ने अपने छ: वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार को अच्छी शिक्षा दी है! जिसके बाद अभिषेक कुमार ने अपनी क्लास में द्वितीय रेंक हासिल की है! साथ ही अपने स्कूल समेत माता पिता का भी नाम रोशन किया है!

साथ ही अभिषेक कुमार का कहना है कि वो अच्छी शिक्षा के साथ पढ़कर लिखकर आईएएस बनकर अपने देश का नाम रोशन करेंगे! इसी क्रम में आज भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने खुर्जा में उनके आवास पर पहुंचकर छः वर्षीय अभिषेक कुमार को नोटों का हार पहनाकर व भाकियू महाशक्ति का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिषेक को सम्मानित किया! साथ ही अभिषेक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की!

साथ ही कहा कि इस छोटे बच्चे से सभी छात्रः छात्राओं को सीख लेनी चाहिए! वही उनका कहना है कि वह हमेशा टॉप करने वाले बच्चों को इसी तरह अपने आशीर्वाद के साथ सम्मानित करते रहेंगे! वही सम्मानित कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री डा संदीप भाटी, ऋषि प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष, बंटी सिंह लोधी, यशपाल सिंह बंटी सिंह जादौन रविन्द्र जादौन आदि पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img