Saturday, April 27, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRबाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली

बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली

गाजियाबाद/ मसूरी के गोविंदपुरम बी ब्लॉक में शनिवार शाम करीब पौने सात बजे रोड़ी बदरपुर के कारोबारी अशोक कुमार यादव (40) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। अशोक को एक गोली पेट में और एक गोली जांघ में लगी है। आनन-फानन में उनके भतीजे और आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

भतीजे पुनीत ने बताया कि तीन बाइक बदमाश आए थे। उन्होंने पांच राउंड फायरिंग की। उस समय वह चाचा के साथ दुकान के पास घूम रहे थे। पुरानी रंजिश में हमला करने की बात सामने आई है।इंदरगढ़ी के रहने वाले अशोक कुमार यादव का गोविंदपुरम बी ब्लॉक में रोडी बदरपुर का कारोबार है। अशोक कुमार के दो बेटे हैं।भतीजे पुनीत ने बताया कि शनिवार शाम वह चाचा के साथ दुकान पर थे। उनका सहायक गाड़ी साफ कर रहा था। घूमते हुए तीन बाइक पर छह सात लोग आए और उन्होंने चाचा पर फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने के बाद चाचा जमीन पर गिर गए। फायरिंग के बाद बदमाश भाग गए। बाइक सवार हमलावरों को पहचान लिया गया है। वह उनके ही गांव के रहने वाले है। सभी के हाथ में तमंचे थे। मामले में उन्होंने सात लोगों के नाम पुलिस को दिए हैं। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। परिजनों ने कुछ लोगों के नाम दिए हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुरानी रंजिश में हमला करने की बात सामने आई है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img