Tuesday, April 30, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआपसी एकता और प्रेम का त्यौहार है रंगों का त्यौहार होली, आपसी...

आपसी एकता और प्रेम का त्यौहार है रंगों का त्यौहार होली, आपसी मतभेद छोड़कर हंसी खुशी भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार – अजीत सिंह योगी सेवक

 

अजीत सिंह योगिसेवक द्वारा होली त्यौहार का बधाई सन्देश 

तरवां आजमगढ़ / सूरज सिंह – हिन्दू युवा वाहिनी के अजीत सिंह योगी सेवक ने होली के त्योहार से पूर्व सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ आपसी प्रेम का त्यौहार है | इस होली के त्योहार पर हम सबको आपसी दुश्मनी मतभेद और रंजिश को भुलाकर आपसी दूरियों को खत्म करना चाहिए | अजीत सिंह योगी सेवक जी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष की होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें सभी एक दूसरे को गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई देते हैं | होली के त्योहार पर गुलाल के साथ वह अच्छे व्यंजन और पकवान के साथ त्योहार मनाए | इन्होंने कहा कि सभी साथ-साथ मिलकर एक दूसरे के सहयोग से अन्य धर्म के लोगों का भी होली के त्योहार पर विशेष ध्यान रखें | मुसलमान भाइयों का पवित्र महीना रमजान का महीना चल रहा है इसलिए मेरी दोनों धर्म के लोगों से अपील है की सभी एक दूसरे का ख्याल रखें और दोनों त्योहारों में सभी एक दूसरे का ख्याल रखते हुए त्योहारों में अपना अपना सहयोग देकर त्योहार को आनंदमय बनाएं |

 

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img