Friday, May 3, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedपूर्व जिला पंचायत सहित कई ग्राम प्रधान हुए भाजपा में शामिल -...

पूर्व जिला पंचायत सहित कई ग्राम प्रधान हुए भाजपा में शामिल – मेहनाजपुर

मेहनाजपुर आजमगढ़/ सूरज सिंह – लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही लगातार अन्य दल के लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं | इसी क्रम में आजमगढ़ मे स्थित मेहनाजपुर क्षेत्र से एमएलसी प्रतिनिधि अनुराग तिवारी एवं बृजेश सिंह के नेतृत्व में पूर्व प्रधान ललई सिंह रासेपुर के आवास पर सांसद दिनेश लाल यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेहनाजपुर जितेंद्र यादव (सरोज यादव) सहित कई ग्राम प्रधान समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए | एमएलसी प्रतिनिधि अनुराग तिवारी ने कहा कि निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व व प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव के देश हित राज्यहित व क्षेत्र हित मे लिए गए कल्याणकारी निर्णय से प्रभावित होकर दिनों दिन भारतीय जनता पार्टी परिवार का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है |

भाजपा में शामिल होने वाले लोग

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव (सरोज यादव), संजू यादव पत्नी विकास यादव ग्राम प्रधान ढाका, सियाराम यादव ग्राम प्रधान चौबाह, राम नयन यादव ग्राम प्रधान महुआपार, रविंद्र पाल ग्राम प्रधान निहुला, राम लखन पूर्व प्रधान रामपुर है |

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img