Friday, May 3, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRसमाजवादी मजदूर सभा के राष्टीय उपाध्यक्ष बने अलीमुद्दीन सैफी

समाजवादी मजदूर सभा के राष्टीय उपाध्यक्ष बने अलीमुद्दीन सैफी

जनसागर टुडे

गाजियाबाद/ डासना।समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर समाजवादी मजदूर सभा के राष्टीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी द्वारा गाजियाबाद जिले के डासना निवासी सपा वरिष्ठ नेता अलीमुद्दीन सैफी को पार्टी के प्रति उनकी महनत और निष्ठा को देखते हुए समाजवादी मजदूर सभा का राष्टीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।समाजवादी मजदूर सभा के राष्टीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी ने उन्हें मनोनय पत्र देकर उन्हें राष्टीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।नवयुक्त राष्टीय उपाध्यक्ष अलीमुद्दीन सैफी को क्षेत्र के गणमान्य लोगों और पार्टी के नेताओ व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।वही नवयुक्त राष्टीय उपाध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा अलीमुद्दीन सैफी ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी से कार्य करके दिन रात महनत और निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचा कर पार्टी को लोकसभा चुनाव में मजबूती प्रदान करके मजदूरों की एकता को दिखाएंगे और सभी मजदुरो को एक साथ साथ लेकर चलेंगे।अलीमुद्दीन सैफी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत करने के लिए समाजवादी मजदूर सभा के राष्टीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जाएगा और पार्टी को पहले से भी ओर अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img