Monday, May 13, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशदोहरे हत्याकांड से सहमे ग्रामीण

दोहरे हत्याकांड से सहमे ग्रामीण

एक ने मारी गोली दूसरे की पीट-पीटकर हत्या

डिबाई।(बुलंदशहर) / डिबाई तहसील क्षेत्र के गांव चरौरी में देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से ग्रामीण सहम गए है।घटना डिबाई क्षेत्र के गांव चरौरी की है|जहां आरोप है कि रात्रि लगभग 9 बजे के करीब विनोद अपने घर के अन्दर शराब पी रहा है था।तभी उसका पड़ोसी नेम सिंह भी विनोद के घर जा पहुंचा जहां विनोद और नेम सिंह ने जमकर शराब पी।शराब पीने के दौरान विनोद और नेम सिंह में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

और बात इतनी बढ गई कि विनोद ने नेम सिंह को गोली मार दी जहां नेम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।गुस्साए परिजनों ने विनोद को मौके से पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी|जिससे विनोद गम्भीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान विनोद की भी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि चरौरी में विनोद की ननिहाल है जहां वो अक्सर आता जाता रहता था। पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img