Friday, May 3, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशपोलिंग पार्टी रवानगी के लिए मशीनों एवं प्रपत्र वितरण हेतु भी आवश्यक...

पोलिंग पार्टी रवानगी के लिए मशीनों एवं प्रपत्र वितरण हेतु भी आवश्यक व्यवस्था करा ले:डीएम

आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन, डीएम एसएसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

जनसागर टुडे संवाददाता डीके निगम

बुलंदशहर/ आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने एसएसपी श्लोक कुमार के साथ डीएवी इंटर एवं डिग्री कॉलेज में बनाए जाने वाले मतदान केंद्र/बूथ एवं खुर्जा, सिकंदराबाद के लिए पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण करते हुए कराए जाने वाली व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। निर्देशित किया गया कि बूथ बनाए जाने के लिए चिन्हित किए गए कक्षों पर सूचना अंकित समय से करा दे।

पोलिंग पार्टी रवानगी के लिए खुर्जा एवं सिकंदराबाद के लिए मशीनों को रखने के लिए बन रहे स्ट्रांग रूम पर व्यवस्था समय से कर ली जाए। पोलिंग पार्टी रवानगी के लिए मशीनों एवं प्रपत्र वितरण हेतु भी आवश्यक व्यवस्था करा ले। फील्ड का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया गया कि बसों को खड़ा करने एवं फील्ड से किस रास्ते निकाले जाने का ट्राई रन पूर्व से कर ले। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विवेक मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0प्रशांत कुमार पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, एसपी क्राइम राकेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी, उप जिलाधिकारी खुर्जा कमलेश , उप जिलाधिकारी सिकंदराबाद रेनु एवं सीओ उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img