Monday, April 29, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशकावड़ भरने गए युवक की रास्ते में संधिग्ध हालात में हुई मौत

कावड़ भरने गए युवक की रास्ते में संधिग्ध हालात में हुई मौत

बुलंदशहर/ अहार क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर वांगर निवासी भूपेंद्र लोधी पुत्र बिन्नामी सिंह उम्र करीब 42 साल रविवार को एक कैंटर में करीब 15 लोग बैठकर कांवड लेने जा रहे थे। सोमवार सुबह लगभग 4 बजे हरिद्वार से करीब 20 किलोमीटर पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई। साथियों ने दिन निकल आने के कारण उसे जगाने की कोशिश की लेकिन जगा नहीं। साथियों ने उसे सड़क किनारे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव मोहम्मदपुर वांगर के सभी साथी उसे लेकर सुबह लगभग दस बजे घर आ गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक मजदूरी कर के जैसे तैसे बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। करीब एक साल पहले पत्नी की मौत हो गई थी।परिजनों ने मां अवंतिका देवी घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।मृतक की पत्नी की मौत पहले हो चुकी है।चार पुत्री और एक मासूम पुत्र परिवार में रह गये है।बच्चे बिलख बिलख कर रोते हुए माता पिता को याद कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img