Thursday, May 2, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशसट्टेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सट्टेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनसागर टुडे संवाददाता

बुलंदशहर/ अहमदगढ़ थाना पुलिस ने खाईबाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदगढ़ थाना पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर गस्त कर रही थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में एक व्यक्ति जिसका नाम कृपाल सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है।मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर गांव में पुलिस पहुँची और घेराबंदी कर सटोरिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त आरोपी ने अपना नाम कृपाल सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ थाना अहमदगढ़ बताया है पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक पेन गत्ता सट्टा पर्ची नकद 1700 रुपये बरामद किये गये। उसके बाद पुलिस ने संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की है। थाना प्रभारी निरीक्षक जेके सक्सेना ने बताया है आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज आवश्यक कार्यवाही की गई है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img