Friday, May 3, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादराजेश कुमार सिन्हा बने सुभास पार्टी (विधि प्रकोष्ठ ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष 

राजेश कुमार सिन्हा बने सुभास पार्टी (विधि प्रकोष्ठ ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष 

जन सागर टुडे

गाजियाबाद- सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अशोक श्रीवास्तव  ने जानकारी देते हुए बताया कि एक उच्च स्तरीय बैठक में  राजेश कुमार सिन्हा को सुभास पार्टी (विधि प्रकोष्ठ ) का राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है । अशोक श्रीवास्तव द्वारा राजेश कुमार सिन्हा को यह जिम्मेदारी देते हुए उनसे उम्मीद की गई है कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सुभाष पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे और ज्यादा ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे ! नवनियुक्त विधि प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझ पर विश्वास करके आप ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करूंगा !राजेश कुमार सिन्हा को  मनोनयन पत्र देते हुए बस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सुभाष पार्टी के संस्थापक  सत्येंद्र यादव, उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी अनिल सिन्हा, सुभाष वादी पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन सक्सेना एवं सुभास पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारी गण और सभी सदस्य गण मौजूद रहे और राजेश कुमार सिन्हा को शुभकामनाएं दी !

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img