Saturday, April 20, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादभाजपा ने मतदान से पहले ही बागियों को दिखाया 6 वर्ष के...

भाजपा ने मतदान से पहले ही बागियों को दिखाया 6 वर्ष के लिए बाहर का रास्ता

जनसागर टुडे

गाजियाबाद- जिला गाजियाबाद में भाजपा संगठन द्वारा टिकट के वितरण के तरीके को गलत बताते हुए पार्टी के कई निवर्तमान पार्षद एवं पदाधिकारियों ने टिकट ना मिलने के कारण पार्टी के ही प्रत्याशियों के सामने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए बगावत कर निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ने का काम किया गया !भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गाजियाबाद में मतदान से 2 दिन पहले ही लिस्ट जारी करते हुए ऐसे बगावत कर रहे पार्टी के बागियों को 6 वर्ष के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया ! संगठन के अनुसार बगावत कर निगम चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों के सामने विपक्ष की भूमिका निभा रहे पार्षद का चुनाव लड़ने वाले वार्ड 84 से विनीत शर्मा मंडल अध्यक्ष, वार्ड 91 अजय गुप्ता पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, वार्ड 33 से अरुण जैन पूर्व पार्षद ,ऋषभ जैन मंडल महामंत्री ,वार्ड 50 से नीतू सिंह मंडल मंत्री, वार्ड 68 गुलाब चंद गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष ,वार्ड 72 मनोज गोयल पूर्व पार्षद, वार्ड 76 दिनेश लखेरा पूर्व महानगर मंत्री, वार्ड 80 हेमलता शर्मा पूर्व पार्षद एवं आलोक शर्मा, वार्ड 86 आनंद गुप्ता पूर्व पार्षद, वार्ड 87 सलेखचंद त्यागी पूर्व पार्षद, वार्ड 85 विनोद शर्मा पूर्व पार्षद, वार्ड 46 मोहन सिंह रावत पूर्व नामित पार्षद, वार्ड 83 कुसुम सिंह एवं पूर्व पार्षद एसपी सिंह, वार्ड 61 प्रमोद चौधरी मंडल महामंत्री, वार्ड 10 नीतू श्रीवास्तव पूर्व मंडल मंत्री एवं चंद्रभूषण श्रीवास्तव, वार्ड 79 प्रमोद तिवारी वार्ड अध्यक्ष, वार्ड 51 प्रीति शर्मा मंडल महामंत्री, वार्ड 94 शशि खेमका मंडल महामंत्री एवं जितेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा का नाम संगठन द्वारा सूची में दर्शाया गया है जिन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होना बताते हुए 6 वर्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img