Friday, April 26, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़आजमगढ़ शहर में हुआ थ्री स्टार लक्ज़री सैलुन का शुभारंभ

आजमगढ़ शहर में हुआ थ्री स्टार लक्ज़री सैलुन का शुभारंभ

जन सागर टुडे
आजमगढ़- शहर के रैदोपुर स्थित  थ्री स्टार  लग्जरी सलाॅन का भव्य शुभारंभ  श्रीमती अंजू सिंह मेकप आर्टिस्ट व ट्रेनर, श्रीमती माधुरी सिंह, भाजपा नेत्री
प्रियंका मौर्या, व बबिता जसरारिया की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के पार्टनर मुकुन्द सिंह ने कहा कि पूर्वांचल के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक रूप से समृद्ध आजमगढ़ जनपद की महिलाओं के लिये उच्चस्तर की मेकप, हेयर व ब्यूटी सेवाओं को प्रदान करने के लिये टीम थ्री स्टार कृत संकल्प है। हम अपने कस्टमर को उच्चश्रेणी व गुणवत्तापूर्ण  उत्पाद की सहायता से सदैव बेहतरीन सेवा देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की सेवाएं आजमगढ़ में पहली बार महिलाओं को मिलेंगी जिसके लिए अभी तक बड़े शहर जाना पड़ता था। शादी विवाह व अन्य शुभअवसर पर  दुल्हन के लिए भी विशेष सुविधा उपलब्ध है। अंजू सिंह ने कहा, “चाहे आप ब्लो ड्राई की तलाश में हों या सिर्फ अपने नेल्स को सुंदर कराने के लिए आ रहे हों, हमारी प्रत्येक सर्विस में आपको आराम और सुकून भरा अनुभव मिलेगा। हमारे पास हेयर प्रोफेशनल हैं जो हमारे सैलून के लिए अद्वितीय हेयर ट्रीटमेंट सेवाएं करते हैं। हमारी पूरी टीम अच्छे से प्रशिक्षित है और वे सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार हैं।”इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img