Friday, March 29, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRमीनाक्षी कात्यायन बनीं डीसीपी ग्रेटर नोएडा

मीनाक्षी कात्यायन बनीं डीसीपी ग्रेटर नोएडा

जनसागर टुडे
नोएडा – आईपीएस ऑफिसर मीनाक्षी कात्यायन को ग्रेटर नोएडा का पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। मीनाक्षी अभी गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी हेडक्वार्टर हैं। वे दोनों कार्यभार साथ-साथ देखेंगी। आपको बता दें कि इसी सप्ताह ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त अमित कुमार का शासन ने तबादला पीएसी में कर दिया है। पिछले कई दिनों से डीसीपी ग्रेटर नोएडा का पद खाली था। पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह ने मीनाक्षी कात्यायन को ग्रेटर नोएडा भेजा है।
….मीनाक्षी हैं डीसीपी क्राइम और हेड क्वार्टर….
मीनाक्षी कात्यायन की पोस्टिंग उत्तर प्रदेश शासन में गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने के साथ ही कर दी थी। पिछले 2 वर्षों के दौरान मीनाक्षी कात्यायन ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी क्राइम और डीसीपी हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी संभाली हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट के वूमेन वर्टिकल में भी काम किया है। अब उन्हें पुलिस आयुक्त ने ग्रेटर नोएडा का डीसीपी बनाकर भेजा है।
..डॉक्टर हैं और झारखंड की रहने वाली हैं मीनाक्षी..
मीनाक्षी कात्यायन मूल रूप से झारखंड की रहने वाली हैं। वह एमबीबीएस डॉक्टर हैं। एमबीबीएस करने के बाद मीनाक्षी कात्यायन ने वर्ष 2012 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा दी थी। वह सफल रहीं और वर्ष 2014 आईपीएस बैच में शामिल हुईं। उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला है। वर्ष 2018 में भारतीय पुलिस सेवा का सीनियर स्केल हासिल कर चुकी हैं।
………..एम्स में रह चुकीं जूनियर डॉक्टर……..
डा.मीनाक्षी का मानना है कि पुलिस सर्विस में रहकर जनता की सेवा करने का ज्यादा अवसर है। मेडिकल की पढ़ाई को पुलिस सर्विस में घटनाओं के अन्वेषण में मददगार मानती हैं। 12 जुलाई 1982 को झारखंड के रांची में एक सामान्य परिवार में जन्मी मीनाक्षी ने अपनी पढ़ाई बैंक से लोन लेकर पूरी की। पिता सामन्य व्यवसाय करते हैं। माता गृहणी हैं। दिल्ली के एम्स में वह जूनियर डाक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके पति एम्स में डाक्टर हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ डॉ.मीनाक्षी कात्यायन ने बिहार के बेगूसराय में पोलियों उन्मूलन में खास योगदान दिया था।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img