Friday, April 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशछुट्टी के लिए परेशान करता था थानेदार-सिपाही ने बेटे को सुसाइड नोट...

छुट्टी के लिए परेशान करता था थानेदार-सिपाही ने बेटे को सुसाइड नोट भेजकर खुद को मार ली गोली

जनसागर टुडे

वाराणसी /सूरज सिंह  जिले में एक पुलिसकर्मी ने थानेदार की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। लालपुर पांडेयपुर थाने के मुख्य आरक्षी चालक यशवंत सिंह (50) ने शनिवार भोर में तकरीबन तीन बजे बेटे को सुसाइड नोट भेजकर सरकारी जीप में खुद के लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मार ली। पीआरवी के सिपाही और थाने के पुलिसकर्मी उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए, जहां गंभीर हाल में उन्हें आईसीयू में रखा गया है। गोली कनपटी में फंसी है। सुसाइड नोट में थाना प्रभारी पर छुट्टी के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के पवई खुर्द निवासी यशवंत सिंह पहली जून 2020 को जब से लालपुर-पांडेयपुर थाना बना, तब से मुख्य आरक्षी चालक के तौर पर कार्यरत हैं। यातायात पुलिस लाइन के निकट सरकारी आवास में वह परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात नाइट अफसर सूर्यवंश यादव के साथ क्षेत्र में भ्रमण के बाद उन्होंने पहड़िया मंडी के गेट के पास जीप खड़ी की।
नाइट अफसर व अन्य साथी पुलिसकर्मियों ने मंडी में ही एक दुकान पर चाय पीने के लिए चलने को कहा। लेकिन यशवंत ने मना कर दिया। बाकी पुलिसकर्मी चाय पीने चले गए। तब यशवंत जाकर जीप में बैठ गए और थोड़ी देर में खुद को गोली मार ली। बीएचयू ट्रामा सेंटर में गंभीर हाल में भर्ती यशवंत सिंह को देखने पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश पहुंचे। उन्होंने परिजनों से भी बात की। बेटे को भेजे गये सुसाइड नोट को देखा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img