Friday, March 29, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशवाराणसी10 लाख व्यूज क्रॉस कर गया देसी स्टार समर सिंह का जबरदस्त...

10 लाख व्यूज क्रॉस कर गया देसी स्टार समर सिंह का जबरदस्त सांग “कर्जा बढ़ा के गईल

जन सागर टुडे संवाददाता

वाराणसी :  यूटयूब के बेताज बादशाह देसी स्टार समर सिंह के नए सांग “कर्जा बढ़ा के गईल” ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। गाना एक मिलियन व्यूज क्रॉस कर गया है। इस उपलब्धि पर समर सिंह ने फैन्स का शुक्रिया अदा किया है।
बता दें कि समर सिंह और महिमा की ब्लॉकबस्टर जोड़ी के अब तक जो भी गाने आए हँ, बवाल मचाया है। समर सिंह और सेंसेशन गर्ल महिमा की जोड़ी के नए सांग “कर्जा बढ़ा के गईल” ने धमाल मचा दिया है। यह धांसू वीडियो सांग समर सिंह ऑफिसियल पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। समर सिंह की आवाज में इस गाने में जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। शानदार लोकेशन्स पर इसे भव्य रूप से शूट किया गया है और महिमा कलरफुल कॉस्ट्यूम्स में बिजली गिरा रही हैं।

समर सिंह येलो टी शर्ट में और महिमा खूबसूरत ड्रेस में कहर ढा रही हैं। गाने को काफी भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। गाना ब्लॉकबस्टर हो गया है।
खुद समर सिंह भी इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
इस गाने में समर सिंह के साथ ब्यूटी गर्ल महिमा बहुत ज़्यादा खूबसूरत और आकर्षक नजर आ रही हैं।
इस गाने की लोकेशन यूनिक और इसका फिल्मांकन ब्यूटिफुल किया गया है वहीं इसका पिक्चराइजेशन मेगा बजट के साथ हुआ है। इस वजह से यह सांग एक शानदार और यादगार विडियो सांग के रूप में सामने आया है। महिमा अपनी अदाओं से दर्शकों को मदहोश कर रही हैं।
इस गीत को समर सिंह ने अपनी विशेष शैली में गाया है। इस गीत को लिखा है अखिलेश बाबा ने जबकि संगीत तैयार किया है विकाश यादव ने। इसके वीडियो डायरेक्टर राजेश गुप्ता, कोरियोग्राफर अंकित सैंडी, एडीटर पप्पू वर्मा डीओपी राजेश गुप्ता हैं। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद यादव हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img