Saturday, May 4, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशनारी शक्ति का एक जाना पहचाना नाम है जया सिंह

नारी शक्ति का एक जाना पहचाना नाम है जया सिंह

जनसागर टुडे

लखनऊ-  अचानक फोन की घंटी बजती है,.. हेलो कौन?… दीदी मैं रेखा बोल रही हूं अलीगढ़ से,,मेरे ससुराल के लोग दहेज को लेकर बहुत तंग करते हैं,, मारपीट करते हैं, तीन महीने से मायके में हूँ, लेने भी कोई नहीं आ रहा है और जाने में डर भी,, क्या करें।
….अच्छा परेशान न हो, हम अभी देखते हैं,,, फिर चल पड़ता है फोन से लेकर नारी शक्ति टीम का कारवाँ, और जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता,अपना काम समझ कर दिन रात एक कर दिया जाता है,,
ऐसे ही कितने फोन, कितने ही लोग, रोज समाधान की आस में आते हैं और अपनी समस्या का निजात पाकर चले जाते हैं, प्यार के साथ, सम्मान के साथ…
बस इसी हर समस्या के समाधान का एक जाना पहचाना नाम है.. जया सिंह,, समाज सेवा के क्षेत्र में, विशेष रूप से महिला शशक्तिकरण के क्षेत्र में इन्होंने अपना सब कुछ अर्पण कर दिया है। बताते चलें कि जया सिंह ने अपना भरा पूरा करियर एक तरफ करते हुए वर्ष 2013 में रुद्र नारी उत्थान सेवा समिति के नाम से एक संस्था की स्थापना की,,उद्देश्य साफ था–समाज सेवा, नारी सम्मान में सेवा,, अन्यथा इस छोटी सी उम्र में जब लोग अपने कैरियर,नौकरी और पैसे कमाने की ओर लगे रहते हैं तो वहीं जया सिंह ने समाज सेवा को अपना कैरियर बना लिया और वो भी निःस्वार्थ भाव से। फिर उनकी लगन,मेहनत, व्यवहार और सबके साथ सम्मान के साथ बात करने के अद्भुत तरीके ने इस संस्था का विस्तार देश के कोने कोने तक कर दिया और नतीजा यह निकला कि आज आज देश के 22 प्रदेशों में इस संस्था ने अपने पांव जमा लिए हैं,, इनके द्वारा स्थापित नारी शक्ति टीम इन प्रदेशों के हर जिले में अपनी टीम तैयार कर रखी है और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उपस्थित होते हुए उसका समाधान करती हैं,, इस टीम की अध्यक्षा जया सिंह जी चाहे जहां भी रहती है, वहीं से अपने निर्देशन में कार्य करती हैं और समाधान करती हैं।
इन्हीं सामाजिक जीवन में लोगों की समस्याओं का समाधान करने के दौरान उनका सम्पर्क अनेक राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क हुआ,, संपर्क के दौरान ही उनको ये आभास हुआ कि जिस प्रकार आज के दौर में भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के उत्थान के लिए कृत संकल्प है, शायद आज उसकी आवश्यकता है,, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की महिलाओं के लिए लायी गयी योजनाएं, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सुशासन ने जया सिंह को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की तरफ आकर्षित किया,,जया सिंह बताती हैं कि,हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य नारी सम्मान में, शशक्तिकरण में नारियों को प्रबलता के साथ स्थापित करना है,, और इस कार्य में भारतीय जनता पार्टी का महिला शशक्तिकरण की दिशा किया गया कार्य उनकी संस्था द्वारा किये गए कार्यों के समरूप दिखे। उन्हें लगा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहाँ महिलाओं की बात सुनी जाती है, सम्मान मिलता है और सबसे आगे बढ़ कर मुख्यमंत्री जी स्वंय इस हेतु अत्यंत संजीदा हैं,,फिर जया सिंह को लगा कि क्यों न पार्टी के साथ जुड़कर महिलाओं के उत्थान को नए पंख दिए जाएं और भारतीय जनता पार्टी ने भी उनकी क्षमता, उनकी नेतृत्व क्षमता, उनके नारी उत्थान की दिशा में किये गए कार्यों को देखते हुए उन्हें जनपद सुल्तानपुर में महिला मोर्चा का जिला महामंत्री का पद सौंप दिया।पद संभालने के बाद जया सिंह ने बखूबी अपने कर्तब्यों का निर्वहन करना प्रारंभ कर दिया है,, जया सिंह कहती हैं कि उद्देश्य महिलाओं का कल्याण है, उद्देश्य उनका उत्थान है,, और इस सफर में किसी का भी साथ मिले, किसी का भी सहयोग मिले तो वो सहर्ष स्वीकार है,, भारतीय जनता पार्टी में जिला महामंत्री का पद इसी दिशा में एक पड़ाव है,मेरे जीवन का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ समाज सेवा है, लोगों के हर सुख और दुःख में खड़े होना है,, मेरा हर कदम इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है,,साथ ही उन्होंने सभी का विशेष आभार जताया कि उन्होंने ये गुरुत्तर दायित्व सौंपा,,।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img