Saturday, May 4, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRविनोद चौधरी बने ओबीसी मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष ,समर्थकों ने दी बधाई

विनोद चौधरी बने ओबीसी मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष ,समर्थकों ने दी बधाई

जनसागर टुडे

गाजियाबाद – भाजपा नेता एवं आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शालीमार गार्डन विनोद चौधरी को उनके द्वारा किए गए समाजिक कार्यों एवं पार्टी में निष्ठा को देखते हुए संगठन द्वारा ओबीसी मोर्चा का महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया है ! भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में यह जिम्मेदारी उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज यादव द्वारा दी गई ! यह जिम्मेदारी देते हुए संगठन ने विनोद चौधरी से उम्मीद रखी है कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे ! विनोद चौधरी को ओबीसी मोर्चा का महानगर उपाध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी लोगों ने उन्हें फोन पर एवं सोशल मीडिया द्वारा शुभकामनाएं दी !  बधाई देने वाले सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए विनोद चौधरी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उस का निर्वहन वह  पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे ! विनोद चौधरी ने कहा कि मुझ पर विश्वास करके महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं मनोज यादव ने जो जिम्मेदारी दी है उसके लिए मैं इनका दिल से आभार व्यक्त करता हूं

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img