Sunday, May 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRरुचि गर्ग बनी भाजपा महिला मोर्चा की उत्तर प्रदेश मंत्री

रुचि गर्ग बनी भाजपा महिला मोर्चा की उत्तर प्रदेश मंत्री

जन सागर टुडे

गाजियाबाद- भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाता है ! साहिबाबाद की वरिष्ठ भाजपा नेत्री रुचि गर्ग को उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाकर संगठन ने एक बार फिर से अपनी इस बात पर मोहर लगाने का काम कर दिया है ! संगठन के प्रति निष्ठा एवं अच्छी कार्यप्रणाली को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रुचि गर्ग को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है ! इस बात की सूचना मिलते ही गाजियाबाद भाजपा महिला मोर्चा की टीम के लोगों में काफी कुट्टी दिखाई पड़ी इसके बाद रुचि गर्ग को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया ! नवनियुक्त प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग ने कहा कि संगठन दे उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगी !ऐसे मौके पर जन सागर टुडे परिवार भी रुचि गर्ग को उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनने की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है !

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img