Friday, May 17, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादभाजपा राज में झूठ की अमरबेल खूब फल फूल रही है :...

भाजपा राज में झूठ की अमरबेल खूब फल फूल रही है : हाजी आसिफ चौधरी

गाजियाबाद :  नगर निगम पार्षद एवं जीडीए बोर्ड सदस्य हाजी आसिफ चौधरी ने कहा है कि भाजपा राज में झूठ की अमरबेल खूब फल फूल रही है और सत्य पर्दे के पीछे छुपा दिया गया है। विकासवाद का थोथा नारा देकर अपनी नाकामियां छुपाई जा रही हैं जबकि सच यह है कि सपा सरकार के समय हुए काम ही दिख रहे हैं और उन पर भाजपा की बस छाप लगाई जा रही है। इस हकीकत को कौन नहीं जानता कि कोरोना की लहर में उत्तर प्रदेश में हर तरफ तबाही मची हुई थी। लोगों को अस्पतालों में न तो बेड मिल रहे थे न इलाज मिल पा रहा था। आक्सीजन का इतना अकाल था कि लोग तड़प- तड़प कर मर रहे थे। इलाज की दवाओं और इंजेक्शनों की खुलेआम काला बाजारी हो रही थी। हर तरफ चीत्कार मची हुई थी। पर भाजपा सरकार गूंगी-बहरी बनी हुई थी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img