Saturday, April 27, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRग्रेटर नॉएडाबिसरख ब्लॉक प्रमुख चुनाव में  दुजाना निवासी मास्टर ओमपाल प्रधान की धर्मपत्नी...

बिसरख ब्लॉक प्रमुख चुनाव में  दुजाना निवासी मास्टर ओमपाल प्रधान की धर्मपत्नी अप्रीतकौर नागर हुई विजयी

बिसरख ब्लॉक प्रमुख चुनाव में  दुजाना निवासी मास्ट अप्रीतकौर ने रुचि नागर को  2 मतो से हराया,दो मत हुए निरस्त।
जनसागर टुडे। डी के वशिष्ठ

  ग्रेटर नोएडा। बिसरख ब्लाक प्रमुख के लिए हुए मतदान में दुजाना निवासी ओमपाल प्रधान की पत्नी श्रीमती अप्रीत कौर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रुचि नागर को कांटे के मुकाबले में दो वोटो से पराजित कर जीत का परचम लहराया। अप्रीत कौर को 17 और रुचि नागर को 15 वोट मिले।दो वोट निरस्त हुए। ओमपाल प्रधान ने इस जीत को सम्पूर्ण क्षेत्र व भारतीय जनता पार्टी की जीत बताते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया व क्षेत्र के विकाश को गति देने का वायदा किया।

जीत दर्ज करने पर अप्रीतकौर व उनके समर्थक दुजाना स्तिथ दादी सत्ती के मंदिर पहुचे व दर्शन किये। उनके कार्यालय पर क्षेत्र के अनेकों गाँवो के प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य,गणमान्य व्यक्तियों ने पहुँच कर बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राजयसभा सांसद व उपसभापति सुरेंद्र नागर,जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी,जिलाध्यक्ष विजय कुमार भाटी,जिला उपाध्यक्ष पवन नागर बब्ली,वरिष्ट नेता मुकेश एडवोकेट,महेंद्र प्रधान सहित अनेकों पदाधिकारियों ने जीत पर बधाई दी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img