जनसागर टुडे संवाददाता : अर्जुन सिंह
बहसूमा। बुधवार को बहसुमा एवं रामराज क्षेत्र के सभी वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों की एक बैठक रामराज मे हुई। जिसकी अध्यक्षता राजेश पायलट इंटर कॉलेज रानी नगला के प्रधानाचार्य दिलावर पोसवाल ने की। एवं संचालन श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज बहसुमा के प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह ने किया। बैठक में सभी वित्तविहीन विद्यालयों ने आपसी सहयोग करने को कहा। और किसी भी विद्यालय में किसी कक्षा में बिना टी. सी., आधार कार्ड एवं दूसरे विद्यालय की बकाया धनराशि भुगतान(नो ड्यूज) के बिना प्रवेश नहीं लिया जाएगा। सभी ने उपरोक्त तीनों बिंदु पर अपनी सहमति दी। सभी विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने इसमें सहयोग करने को कहा। इस अवसर पर मनोज कुमार, सोनू यादव, योगेंद्र उपाध्याय, अंशुल आत्रे , उमेश शर्मा, संदीप कुमार, गगन भारद्वाज, अमरदीप सिंह, सनुज कुमार, रोहित कुमार, अरुण दक्ष, आदि उपस्थित रहे।






