बहसूमा। गांव मोहम्मदपुर सकिस्त में चल रही तीन दिवसीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का समापन मंगलवार शाम को हो गया। आयोजक कर्ता ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह व समस्त ग्रामवासी रहै। जिसमें ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सेमीफाइनल मैच वाजीदा कैथोडा व प्रीति बरेली के बीच खेला गया। जिसमें वाजीदा ने बाजी मार कर फाइनल मुकाबले में पहुच गयी। वही फाइनल मुकाबला काजल मेरठ व वजीदा किथोड़ा के बीच खेला गया। जिसमे फाइनल मुकाबला वाजीदा किथोड़ा थाना मीरापुर ने जीता। भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा जिलाध्यक्ष सनी चौधरी व जिला प्रभारी इंतजार चौधरी ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली महिला पहलवानों को शिल्ड देकर सम्मानित किया। मौके पर अरविंद खगवाल ,जैन खगवाल ,आदिल ठेकेदार बहसूमा इंतजार चौधरी ,सनी चौधरीआदि रहे।






