Saturday, May 30, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनअंकुश राजा, नीलम गिरी के धांसू सांग "कमर लपकउआ" ने 10 घन्टे...

अंकुश राजा, नीलम गिरी के धांसू सांग “कमर लपकउआ” ने 10 घन्टे में 1 मिलियन का बनाया रिकॉर्ड, हर समारोह में बज रहा है गाना

वाराणसी  :  भोजपुरी इंडस्ट्री में बदलाव की लहर लाने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के द्वारा प्रतिदिन स्टार सिंगर्स और कलाकारों के गाने रिलीज हो कर मिलियन क्लब में शामिल हो रहे हैं। इसके गाने क्वालिटी और गुणवत्ता के मामले में हमेशा मील का पत्थर साबित हुए हैं। इसी प्रतिष्ठित म्यूज़िक कम्पनी से रिलीज हुए सुपर स्टार सिंगर अंकुश राजा और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी के बवाल वीडियो सांग कमर लपकउआ” ने यूटयूब पर रिकॉर्ड क्रिएट कर दिया है। अब तक के सबसे महंगे म्यूज़िक वीडियो को सिर्फ 10 घन्टे में 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं और यह बहुत तेज रफ्तारी से 2 मिलियन की तरफ बढ़ रहा है। गाने को अब तक 13 लाख लोगों ने देखा है।

इस धमाकेदार सांग में नीलम गिरी जितनी खूबसूरत और आकर्षक लग रही हैं, उतनी वो पहले कभी नहीं लगीं। गाना बेहद भव्य रूप से फ़िल्माया हुआ है जिसमे डांस, लोकेशन, कॉस्ट्यूम, डांसर्स और स्टाइल का ऐसा संगम है कि पूरा गाना देखते समय आप एक सेकंड के लिए भी अपनी नजरों को हटा नहीं सकते।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस धमाल सांग में नीलम गिरी की अदाएं और उनका कातिलाना डांस मदहोश कर देता है और फिर इस अंदाज से वो मुस्कुराती हैं कि दर्शक क्रेजी हुए जा रहे हैं। उसपर अंकुश राजा का बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस और उनकी एनर्जी देखने लायक है। सुपरस्टार अंकुश राजा व शिल्पी राज की आवाज में इस बवाल सॉंग कमर लपकउआ में नीलम गिरी वाकई बिजलियाँ गिरा रही हैं। इस गाने को देखकर लोगों का तन मन झूम उठने को मजबूर हो रहा है। गाना खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। साथ ही यह हर तरह के समारोह में भी खूब बज रहा है। गाने के सिंगर्स अंकुश राजा और शिल्पी राज है। निर्माता रत्नाकर कुमार, संगीतकार छोटु रावत, गीतकार बोस रामपुरी, डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, गार्जियन लखन बाबा और प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img