Saturday, May 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादरामगोपाल यादव का जन्म दिवस मनाया

रामगोपाल यादव का जन्म दिवस मनाया

साहिबाबाद(एसएनबी)। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव के 73 वां जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्म दिवस मनाया। जानकारी के अनुसार पार्षद दल नेता मोहम्मद कल्लन के कार्यालय शहीद नगर में श्री यादव का जन्म दिवस केक काट कर मनाया। केक काटने के उपरांत सपा जिला उपाध्यक्ष प्रभारी साहिबाबाद मनमोहन झा गामा ने कहा कि प्रो. रामगोपाल यादव एक सुलझे हुए राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने सदैब गरीब, मजलूम,किसान, मजदूर,देश के प्रहरियों के हित मे उच्च सदन में अपनी आवाज को बुलंद किया है।चाणक्य अगर राजनीत में किसी को कहा जा सकता है तो वे प्रो. रामगोपाल यादव ही हैं। प्रोफेसर साहब को जानना है व राजनीत की ज्ञान प्राप्त करना है तो उनके द्वारा विमोचित की गई पुस्तक ‘संघर्ष एक प्रयोग’ को आवश्य पढ़े। इस अवसर पर प्रभु श्री कृष्ण से प्रार्थना की गई कि प्रोफेसर साहब को स्वस्थ तन, व लम्बी उम्र दें। केक काटने के दौरान हाजी मो. कल्लन,मनमोहन झा गामा,सत्तार मलिक,शोभाकांत पाठक , अजीम मंसूरी, गुलशन मंसूरी, जफर अली,हाजी मेहबूब मंसूरी,मो नजर, राशिद,इस्लामुद्दीन मलिक, राजेंद्र प्रसाद,अजय पाल, नन्हे मिस्त्री आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img