Sunday, May 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादपूर्व विधायक का सपा कार्यालय पर किया गया स्वागत

पूर्व विधायक का सपा कार्यालय पर किया गया स्वागत

प्रदेश में 2022 में बनेगी सपा की सरकार,, अमरपाल शर्मा
सपा में अमरपाल शर्मा के आने पर कार्यकर्ताओं में दिखाई दिया उत्साह :  मनोज चौधरी

जनसागर टुडे  :  नरेश सिंघानिया

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा आरडीसी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार प्रकट किया। अपने चिर परिचित अंदाज में अमरपाल शर्मा ने कहा कि 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा में रहते हुए पार्टी को जनपद की चार सीटों पर जीत मिली थी, इस बार सपा को जनपद की सभी पांचों सीटों पर जिताने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सामूहिक कार्यक्रम किए जाएंगे। सभी साथ मिलकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सपनों को साकार करने का कार्य करेंगे। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी लक्ष्य गाजियाबाद जनपद ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों में भी सपा के प्रत्याशियों को जीताने का होगा। जल्द ही जनपद की हर विधानसभा सीट पर 2022 में बाईसिकल का नारा गूंजता हुआ सुनाई देगा।

पूर्व विधायक ने कहा कि अब हम सभी का लक्ष्य पार्टी को आगे बढ़ाने का है। इसके लिए सभी मिलकर पूरी ताकत के साथ कार्य करेंगे। जनपद की पांचों विधानसभाओं के सभी बूथों पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। सपा के वृक्ष को बड़ा और हरा-भरा बनाने का कार्य साथ मिलकर किया जाएगा। पूर्व विधायक ने बताया कि सपा की नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी के कलर वाली साइकिलें मंगाई गई हैं। जल्द ही ये साइकिलें सभी विधानसभा सीटों पर जनपद में घूमती हुई दिखाई देंगी।

जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता पंडित अमरपाल शर्मा के साथ खड़ा रहेगा। महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि अमरपाल शर्मा के सपा में आने पर कार्यकर्ताओंं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश की जनता अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहती है। महानगर अध्यक्ष ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में रालोद के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस दौरान राजदेवी चौधरी, मधु चौधरी, रश्मि चौधरी, हिमांशु पाराशर, रमेश यादव एडवोकेट, राम अवतार जाटव, आस मोहम्मद अल्वी, मनोज चौधरी, आर्य त्यागी, मोनू त्यागी व सुबोध शर्मा समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img