Sunday, May 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादजिल कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर  फल व मास्क...

जिल कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर  फल व मास्क बांटे

 जनसागर टुडे। डी के वशिष्ठ

गाजियाबाद । जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी  का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। कोविड-19 महामारी के कारण  राहुल गांधी के निर्देश पर केक काटने की रसम अदा करने के स्थान पर  झुग्गी झोपड़ियों में फलों का वितरण किया गया। रास्ते में  सब्जी मंडी में जो लोग बिना मास्क के मिले उन्हें मास्क वितरित करते हुए मास्क लगाने की सलाह दी गई। जिन परिवारों में कोई व्यक्ति बीमार मिला उन्हें सेवा सत्याग्रह किट आवश्यक दवाइयों द दी गई। उन्हें भविष्य में सहयोग का आश्वासन भी दिया। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता  करते हुए राहुल गांधी के दीर्घायु होने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में विधि विभाग के जिला चेयरमैन रजनीकांत राजू उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी  अमोल वशिष्ठ जिला कांग्रेस महिला की अध्यक्ष श्रीमती पूजा मेहता, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पिछड़ा वर्ग विभाग के शहर चेयरमैन विजयपाल चौधरी, सेवा दल महानगर के अध्यक्ष धीरेंद्र ध्यानी, नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य जाकिर सैफी, एससी एसटी के प्रदेश सचिव श्रीमती सविता गौतम, एससी एसटी के जिला अध्यक्ष  पंकज तेजानिया, सुनील शर्मा, बाबूराम शर्मा, जिला  ओंकार सिंह, अमन कुमार, रिंकू माथुर, राहुल गौतम, आशीष प्रेमी,  रमेश मित्तल, बाबूराम आर्य, छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष नाजिम चौधरी,  चंद्र दिवाकर मुरादनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनू त्यागी, किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष लेखराज त्यागी, रिपुंजय कुमार, शंकर ठाकुर एवं जिला सचिव दिनेश प्रताप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img