Saturday, May 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादविधायक सुनील शर्मा के नेतृत्व में

विधायक सुनील शर्मा के नेतृत्व में

कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में मनाया सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने का कार्यकाल

साहिबाबाद : सुनील कुमार शर्मा विधायक साहिबाबाद के द्वारा 30 मई को नरेंद्र मोदी की सरकार को 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार को 7 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सुनील कुमार शर्मा विधायक साहिबाबाद द्वारा विधानसभा क्षेत्र के खोड़ा नगर पालिका एवं शालीमार गार्डन में सैनिटाइजर, मास्क, मेडिकल किट एवं राशन वितरण किया गया। इस मौके पर खोड़ा चेयरमैन रीना भाटी,मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, योगेश भाटी, सतीश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, होंतीलाल चौहान, शिवनाथ गुप्ता, रामवीर यादव, देवेंद्र यादव, ईश्वर सिंह, के.के अवस्थी, रामदास, नीलम गुप्ता भी मौजूद रहे।

सुनील कुमार शर्मा विधायक साहिबाबाद ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है| धारा 370 हटाना हो, राम मंदिर बनाना हो, CAA कानून बनाना हो। सुनील शर्मा विधायक ने कहा कि भारत अब साजिश का मुंहतोड़ जवाब देता है, मोदी जी ने नेतृत्व में कई ऐसे काम हुए हैं जिससे करोड़ों लोगों को खुशी हुई है, हम इन करोड़ों लोगों की खुशियों में शामिल रहे है। देश को आगे बढ़ाने में हर नागरिक ने एक एक कदम आगे बढ़ाया है, पूर्वोत्तर से लेकर कश्मीर तक कई मसले शांति से सुलझाए गए हैं, अब यहां विकास का नया भरोसा जगा है। ऐसा इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि मोदी जी के मार्गदर्शन में हमने इस दौरान टीम इंडिया के रूप में कार्य किया है। जो काम दशकों में नहीं हो पाए वो सात सालों में हो गया।

वही विधानसभा क्षेत्र के शालीमार गार्डन में सामाजिक संस्था सलाम बालक ट्रस्ट के सहयोग से लगभग 100 ज़रूरतमंदों को अनाज वितरित किया गया। स्थानीय पार्षद सुनीता रावत रेड्डी, सलाम बालक ट्रस्ट के पदाधिकारी अंजनी तिवारी की अगुवाई में यह वितरण किया गया। शालीमार गार्डन, गणेशपुरी व आसपास से आये ज़रूरतमंद लोगों को अनाज के किट दिए गए जिसमें आटा (10 किलो), चावल (5 किलो), दाल (2 किलो), नामक, सरसों का तेल, मसाले, नहाने व कपड़ा धोने का साबुन व मास्क था।इस मौके पर भाजपा नेता पवन रेड्डी, हरिचंद शर्मा, राजेन्द्र सिंह रावत, विपिन डागर, नरेश देवरानी, सचिन शर्मा, शुभम डबास, विशाल शर्मा, चेतन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img