Tuesday, April 30, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRनोएडादोस्त की मां के उपचार के लिए सोनू सूद से लगाई गुहार

दोस्त की मां के उपचार के लिए सोनू सूद से लगाई गुहार

जनसागर टुडे संवाददाता: प्रियंका शर्मा

नोएडा। एक महिला ने अपने दोस्त की मां का उपचार कराने के लिए फिल्म अभिनेता सोनू सूद से मदद के लिए गुहार लगाई है। हालांकि, मदद के लिए कोई आश्वासन नहीं मिला है। रेखा नाम की महिला ने ट्वीट किया कि उनके दोस्त की माता का सेक्टर 71 स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी हालत नाजुक है। महिला का कहना है कि आगे का उपचार कराने के लिए उनकी दोस्त के पास पैसे नहीं है। उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। महिला ने ट्विटर पर फिल्म अभिनेता व उनके फाउंडेशन को टैग कर मदद के लिए गुहार लगाई है। हालांकि, महिला को मदद के लिए काई आश्वासन नहीं दिया गया और न ही उनके ट्वीट पर कोई जवाब आया। अब महिला जवाब के इंतजार में है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img