Friday, May 17, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनगुंजन सिंह के मजेदार गीत "ससुरा में नै है बाथरूम" को मिल...

गुंजन सिंह के मजेदार गीत “ससुरा में नै है बाथरूम” को मिल रहे लाखों व्यूज

वाराणसी: भोजपूरी के फेमस सिंगर ऎक्टर गुंजन सिंह का नया सांग “ससुरा में नै है बाथरूम” आज आउट होते ही पॉपुलर हो गया है। गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल युट्युब चैनल से रिलीज हुए इस सांग को कुछ ही घन्टों में लाखों व्यूज मिल गए हैं और यूट्यूब पर यह गीत खूब देखा जा रहा है। यह मगही गीत तेजी से मिलियन क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रहा है। इसमें गुंजन सिंह की विशेष आवाज़ बेहद शानदार है। गुंजन सिंह के इस सांग का अभी केवल ऑडियो आउट हुआ है जल्द ही इसका वीडियो भी रिलीज किया जाएगा। गुंजन सिंह के इस गाने का कॉन्सेप्ट नया और अनोखा है इसलिए दर्शक इसे खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज़ में यह एक खूबसूरत गीत पेश किया गया है यही वजह है कि इन के फैन्स और भोजपुरिया दर्शक इस गीत को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। यह गाना तेजी से भोजपुरिया दर्शकों और श्रोताओं के दिलों में अपनी जगह बना रहा है। गुंजन सिंह के इस गीत को अमन अलबेला ने लिखा है जबकि रौशन सिंह ने इसका संगीत सजाया है। इस मगही गीत की परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img