Tuesday, May 7, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादवार्ड 27 के पार्षद ने जंगल में घायल गाय का इलाज कर...

वार्ड 27 के पार्षद ने जंगल में घायल गाय का इलाज कर बचाई जान

जनसागर टुडे संवाददाता

गाजियाबाद ।  गौसेवा सुनने में जितना आसान लगता है। उसे जीवन मे उतारना उतना ही मुश्किल होता है। ऐसे में जब इंसान की जान की कीमत भी तय कर दी गयी है।गौसेवा की कठिनाई को समझा जा सकता है। लेकिन वार्ड 27 से निगम पार्षद ललित कश्यप जन सेवा के साथ गौसेवा के लिए अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। इसका उदाहरण हाल ही में देखने को मिला , जब उन्होंने एक लाचार गाय का इलाज कराकर जीवन बचाया। ललित कश्यप ने दैनिक जनसागर टुडे  संवाददाता से बातचीत में बताया कि वार्ड 27 में एक गाय जंगल में दो-तीन दिन से बीमार थी। उनके मित्र कार्तिक ठाकुर ने सुबह 6 बजे फोन कर बताया कि एक गाय जंगल में पड़ी है और उसे कुत्ते उसे लगातार परेशान करने में लगे हुए हैं।

हालांकि गाय जिंदा थी। इसके बाद ललित कश्यप ने गौ माता सेवा संस्था की टीम को फोन किया। रियांश गोस्वामी अपनी पूरी टीम के साथ वहां पहुंचे और गाय का उपचार किया। उपचार के एक से डेढ़ घंटे बाद गाय ठीक हो गई। वह जल्द बिल्कुल सुचारू रूप से चल फिरने लगेगी। गाय को थोड़ा हरा चारा भी मंगाया था और फिर आज शाम को गाय का फिर से ट्रीटमेंट किया जाएगा। ललित कश्यप ने कहा कि जल्द ही गाय ठीक हो जाएगी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img