Saturday, May 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRनोएडाबाथरुम में नहाते हुए महिला का वीडियो बनाने के आरोप में पड़ोसी...

बाथरुम में नहाते हुए महिला का वीडियो बनाने के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

जनसागर टुडे : धीरेन्द्र अवाना

नोएडा ।  नोएडा के थाना सैक्टर-39 क्षेत्र के छलेरा गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोसी के ऊपर उसकी बाथरुम में नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप लगाया।घटना की रिपोर्ट महिला के परिजनों ने थाना सेक्टर 39 में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के छलेरा गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला अपने घर पर बाथरूम में नहा रही थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र नामक युवक ने बाथरूम की खिड़की से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। मोबाइल के कैमरे की लाइट की चमक दिखने पर महिला को इस बात का अहसास हुआ। उन्होंने बताया कि महिला ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी और उन्होंने मामले की शिकायत थाना सेक्टर 39 पुलिस से की।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img