Thursday, May 2, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादजनसेवा के चलते लोगों के बीच बढ़ रहा यशपाल पहलवान का यश

जनसेवा के चलते लोगों के बीच बढ़ रहा यशपाल पहलवान का यश

साहिबाबाद। वार्ड-10 में आने वाली पप्पू कालोनी समेत पूरे वार्ड में स्थानीय भाजपा पार्षद यशपाल पहलवान लोगों के लिए वो मसीहा बनकर उभरे हैं| जो कोरोनाकाल में अपनी टीम के साथ मिलकर जनता की सेवा में दिन रात जुटे हुए हैं।

दो सप्ताह से ज्यादा समय से वे निरंतर जरूरतमंदों को आॅक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं,साथ ही वार्ड में स्वच्छता व सेनेटाइजेशन का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

बता दें कि आपदा के समय में जब लोग घर के अंदर थे, उस समय से ही लोगों को हिम्मत देने का काम बाल्मीकि समाज के नेता व निगम पार्षद यशपाल पहलवान ने लंबे समय से करते आ रहे हैं।

जरूरतमंदों को फ्री आॅक्सीजन सिलेंडर वितरण करवाते हुए गुरूवार को 18 दिन हो पूरे गए। इस कार्य में उनके साथ भाजपा के महामंत्री मंडल भोपाल, सुनील धामी, मोंटू चंदेल, दीपक पिहवाल, शिवम चौधरी, राजा चारण, मनीष मेहरा, जोशी जी, वरुण कसाना, सुशील कांगड़ा, अरुण चौहान, बबलू वाल्मीकि, अमित प्रधान, सुनील चंदेल, सचिन बेनीवाल, संजू वाल्मीकि, पिंटू जाटव, रविंद्र टोंक, संजय जिंदल, सोनू भारती, रंजीत वाल्मीकि, अमित बीरमी, संजय टेलर आदि सहयोग कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img