Sunday, May 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनदेव सिंह की शादी के 3 साल हुए पूरे, शादी की सालगिरह...

देव सिंह की शादी के 3 साल हुए पूरे, शादी की सालगिरह पर मिल रही हैं बधाईयाँ

वाराणसी :  भोजपुरी फिल्मों में कड़ी मेहनत, कड़े संघर्ष की बदौलत अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले हरफनमौला अभिनेता देव सिंह की शादी के 3 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें शादी की सालगिरह पर खूब बधाईयाँ मिल रही हैं। देव सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी जीवन साथी के संग एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर करते हुए यह प्यार भरी पोस्ट लिखी है|

“आज पूरे तीन साल हो गए। तीन साल लगते हैं जैसे कल की ही बात हो। इतना ही कहूंगा यूँ हीं मुस्कुराती रहना हमेशा। तुम्हारी हंसी ही मेरी खुशी है। शादी की तीसरी वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं, लव यू।“देव सिंह को फोन करके, मैसेज करके तो उन्हें चाहने वाले बधाई दे ही रहे हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी उन्हें खूब हैप्पी मैरेज एनिवर्सरी के कमेंट्स आ रहे हैं।

उनके एक प्रशंसक ने लिखा है “बहुत बहुत बधाई हो तोता मैना की जोड़ी।” वहीं उनके एक और प्रशंसक ने लिखा है “शादी की सालगिरह मुबारक हो भइया जी।”उल्लेखनीय है कि अभिनेता देव सिंह एक सशक्त विलेन के रुप में जाने जाते हैं, मगर अब वे पॉजिटिव रोल भी एक्सेप्ट करने लगे हैं। लगभग आधा दर्जन फिल्में उनकी ऐसी आने वाली हैं,

जिसमें उनका किरदार एकदम सकरात्मक है। फिल्म स्टार यश कुमार के साथ भोजपुरी फिल्म ‘पारो’ में भी देव सिंह पोजिटिव रोल में नजर आयेंगे। अब तक देव सिंह ने लगभग 80 फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखाया है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव सहित लगभग भोजपुरी के सभी हीरो के साथ देव सिंह फिल्मों में काम कर चुके हैं।

उन्होंने मैं सेहरा बांध के आऊंगा, डमरू, पवन राजा, बेताब, राज तिलक, राजा जानी, बारूद, संघर्ष, इंडियन मदर, निरहुआ चलल ससुराल 2, मधुबाला, प्रेमलीला, भाई जी, लोहा पहलवान, अन्तिम तांडव, जिगर, सौगंध, सिपाही, प्यार तो होना ही था जैसी बहुत सारी हिट फिल्मों में काम किया है।

फिल्म बैरी सिनुरवा में एक मंदबुद्धि लड़के के किरदार की वजह से उनकी खूब चर्चा हुई है। बी4यू भोजपुरी और निलाभ तिवारी की इस भोजपुरी फ़िल्म बैरी सेनुरवा में देव सिंह, आदित्य ओझा और काजल यादव के साथ अपने अभिनय का जादू दिखाते नजर आए तो वहीं शुभम तिवारी स्टारर फिल्म ‘जुग जुग जिया हो ललनवा’ में भी वह पॉजिटिव भूमिका में टीवी एवं फ़िल्म अभिनेत्री मोना रे के साथ नाचते-गाते दिखाई दिये।

गौरतलब है कि देव सिंह खुद को ऐसा आर्टिस्ट मानते हैं, जो किसी एक इमेज में कैद होकर नहीं रहना चाहते। एक तरफ वो हार्ड कोर विलेन का रोल फिल्म ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ में करते हैं तो फिल्म बैरी सिनुरवा में एक मंदबुद्धि लड़के का किरदार निभा कर सबको चौंकाया है।

अरविन्द अकेला कल्लू स्टारर फ़िल्म प्यार तो होना ही था में उनके किरदार और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की गई। देव सिंह की दर्जनों अपकमिंग फिल्में रिलीज को तैयार है। उनकी आने वाली फिल्मो में जुगनू और बाबुल की गलियां शामिल हैं। देव सिंह फ़िल्म बाबुल की गलियां में रानी चटर्जी के साथ डांस स्टेप करते नजर आएंगे। जब इस फ़िल्म की शूटिंग हो रही थी तो सेट पर देव सिंह का डांस देखकर सभी लोग चौंक गए थे और जब फ़िल्म रिलीज होगी तो दर्शक भी उन्हें एक नए रूप में देखकर हैरान रह जाएंगे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img