Saturday, September 26, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRनोएडावृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,कुछ दिन पूर्व बहू पर लगाये...

वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,कुछ दिन पूर्व बहू पर लगाये थे गंभीर आरोप

जनसागर टुडे : धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। नोएडा के थाना सैक्टर- 49 क्षेत्र में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी जब 77 वर्षीय एक वृद्ध महिला की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दे कि थाना सैक्टर-49 क्षेत्र के सैक्टर-47 की रहने वाली बुजुर्ग महिला अपने बेटे व बहू के साथ उक्त पते पर रहती थी।महिला ने आठ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था और आरोप लगाया था कि अस्पताल से इलाज कराकर लौटने के बाद उसकी बहू उसे घर में नहीं घुसने दे रही है।जिसके बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर महिला को घर में प्रवेश दिलाया था।

नोएडा थाना सैक्टर-49 थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-47 के डी- ब्लॉक में रहने वाली नूतन कपूर की शुक्रवार सुबह उनके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतका की बहू आरती कपूर ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पुछताछ की तो बहू ने बताया कि किसी ने इनकी हत्या कर दी है।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका तथा उनकी बहू के बीच काफी दिनों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img